logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

1684 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ

शुजालपुर| प्रधानमंत्री सूर्य मित्र कृषक मित्र योजना के तहत किसानों की लंबित प्रक्रिया पूरी कराने के लिए ऊर्जा विभाग 11 फरवरी को विशेष शिविर लगाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मप्र ऊर्जा विकास निगम के आनंद नगर, लालघाटी, शाजापुर स्थित कार्यालय में होगा। शिविर में उन किसानों के एआईएफ और सीआईएफ की कार्यवाही की जाएगी, जिनकी प्रक्रिया अब तक अधूरी है। मप्र ऊर्जा विकास निगम उज्जैन संभाग के कार्यपालन यंत्री राजेंद्र गोयल ने बताया कि योजना के अंतर्गत शाजापुर जिले के 1684 किसानों को लाभ दिया जा रहा है। योजना में किसानों को केवल 10 प्रतिशत लागत पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं। बाकी राशि भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार वहन कर रही है।

Top