logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

महाशिवरात्रि: शिव बारात के दौरान यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शुजालपुर एसडीएम कार्यालय में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम राजकुमार हालदार और एसडीओपी निमेष कुमार देशमुख मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द और शांति से मनाएं। शिव भक्त मंडल सहित कई समितियों ने अपने आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने संभावित समस्याएं बताईं और समाधान की मांग की। महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई। जरूरत पड़ने पर रास्ते डायवर्ट करने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग रखी गई। नगर में घूम रहे आवारा मवेशियों, बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बैठक में मंडी थाना प्रभारी शिवकुमार यादव, सिटी थाना प्रभारी, नगर पालिका से सोहन खत्री और जयराम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनी प्रसाद परमार, शांति समिति सदस्य संजय शर्मा, कमलेश राठौर, पूर्व पार्षद शरीफ पठान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Top