logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं , हर स्तर पर निगरानी हों: कलेक्टर

शुजालपुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को बिना तनाव परीक्षा देने का माहौल मिले। इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए। परीक्षा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। मंगलवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आगामी जनगणना को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराया जाए महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में पात्र व्यक्तियों का ही चयन हो। उन्होंने निर्देश दिए कि तार्किक विसंगति के आधार पर किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटाया जाए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का स्थायी समाधान करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण न करें। समय पर समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने और अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

Top