एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। शुजालपुर के छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 12वीं कक्षा के कुल 9,612 छात्र पंजीकृत हैं। छह केंद्रों में सबसे ज्यादा अनुपस्थिति सीएम राइज स्कूल मंडी में रही। यहां 176 में से 16 छात्र परीक्षा में नहीं पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मंडी में 345 में से 3, कन्या शाला मंडी में 316 में से 3, बालक उमावि शुजालपुर सिटी में 221 में से 2 और कन्या उमावि शुजालपुर सिटी में 149 में से 2 छात्र अनुपस्थित पाए गए। वहीं एसेंट पब्लिक स्कूल में सभी 205 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।पहले दिन किसी भी केंद्र पर नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। कन्या शाला मंडी में छात्र-छात्राओं का फूलों से स्वागत किया गया, जिससे छात्रों का उत्साह बढ़ा। इस दौरान शिक्षक विनोद कुमार चंद्रवंशी, संयुक्ता गायकवाड़, प्रतीक्षा तोमर और प्रवीण कुमार नाग सहित स्टाफ मौजूद रहा।शुजालपुर में कुल 63 परीक्षा केंद्र शिक्षा विभाग ने जिले में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें शुजालपुर के 6 केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक कक्षा में करीब 20 छात्रों को बैठाया गया। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी।