शुजालपुर| रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए शाजापुर जिले में 65 किसान पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ऋजु बाफना ने सभी संबंधित संस्थाओं को 7 मार्च तक पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलवार पंजीयन केंद्रों की बात करें तो अवंतिपुर बड़ोदिया में 2, कालापीपल में 15, गुलाना में 11, पोलायकलां में 6, मोहन बड़ोदिया में 8, शुजालपुर में 10 और शाजापुर तहसील में 13 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे तय समय में नजदीकी केंद्र पर जाकर पंजीयन कराएं। इससे उन्हें समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का लाभ समय पर मिल सकेगा।