logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

नर्मदा एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द होने पर अकोदिया सिविल अस्पताल में भर्ती, उज्जैन से शहडोल जाना था

इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में सोमवार शाम करीब 7:35 बजे एक महिला यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। उज्जैन से शहडोल जा रही 30 वर्षीय सविता बर्मन को सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें अकोदिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सविता ने तबीयत बिगड़ने पर तुरंत रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस अकोदिया रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों, दीपक अग्रवाल और शरद जैन ने भी इंसानियत दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अब हालत में है सुधार सिविल अस्पताल के डॉक्टर की टीम तुरंत उनके इलाज में जुट गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इलाज के बाद सविता बर्मन की हालत अब स्थिर है और वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। समय पर मिली मदद और यात्रियों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।

Top