logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

19 फरवरी को होगा भंडारा प्रसादी

शुजालपुर | भीलखेड़ी रोड स्थित हनुमान मंदिर गंगोत्री के सामने निर्मल श्री गार्डन के पास सेवा में संलग्न रामकिंकर दास महाराज का 1 फरवरी रविवार को माघ पूर्णिमा तिथि पर देवलोक गमन हो गया। अनुमान के अनुसार उन्होंने करीब 100 वर्ष की आयु में देह त्याग किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकिंकर दास महाराज ने लगभग 25 वर्षों तक राम मंदिर भीलखेड़ी में सेवा दी। इसके बाद उन्होंने स्वयं द्वारा स्थापित हनुमान मंदिर गंगोत्री के सामने सेवा कार्य किया। उनके सान्निध्य में कई यज्ञ भी हुए। उनका संपूर्ण जीवन हनुमान भक्ति और सेवा में व्यतीत हुआ। उनके देवलोक गमन के उपलक्ष्य में भीलखेड़ी, भूगोर और शुजालपुर से जुड़े भक्तों द्वारा 19 फरवरी को भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपनी सामर्थ्य अनुसार सेवा सहयोग की अपील की है।

Top