पीएम-उषा योजना: रोजगारोन्मुख शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। विषय था- भौतिक विज्ञान और भूगोल की प्रयोगशालाओं का परिचालन और उपकरणों का संचालन। आयोजन महाविद्यालय के भूगोल और भौतिकी विभाग ने किया। इसमें जिले के प्राध्यापक, शोधार्थी और स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आरके शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पीएम-उषा योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप रोजगारोन्मुख और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। मुख्य वक्ता डीपी चतुर्वेदी ने भूगोल विषय से जुड़े प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली, उपयोग और रखरखाव की जानकारी दी। द्वितीय मुख्य वक्ता सागर सेन रहे। वे महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने भौतिक विज्ञान प्रयोगशालाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही उनके शैक्षणिक और शोध उपयोगों की व्याख्या की। कार्यक्रम में गुलाना महाविद्यालय के प्राचार्य बीएस विभूति, प्रविणा धारीवाल, सुनील कुमार मित्तल, आशीष यादव, रवि राठौर, सुधीर सवासिया, तुषार यादव, बीएल चोरड़िया और धर्मेंद्र मेवाड़ा मौजूद रहे।