शुजालपुर| नजदीकी ग्राम पंच देहरिया में अकलपुर-बिन्नी–पंच देहरिया क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 3.15 एमवीए क्षमता के नवीन विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। विधायक ने बताया कि यह उपकेंद्र करीब एक करोड़ 98 लाख 65 हजार रुपए की लागत से बनेगा। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी। किसानों, ग्रामीणों और आम लोगों को बेहतर और बिना रुकावट बिजली मिलेगी। यह उपकेंद्र क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बिजली विभाग की ओर से जूनियर इंजीनियर अंकित श्रीवास्तव, अशोक गिरी, नवीन राजपूत, जितेंद्र राजपूत, राजेंद्र सिंह वर्मा और रमेश मालगुजार सहित पूरी टीम मौजूद रही।