logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

जनगणना 2027: शाजापुर जिले में अधिकारियों की नियुक्ति

शुजालपुर| कलेक्टर ऋजु बाफना ने शाजापुर जिले में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर खुद जिले की प्रमुख जनगणना अधिकारी रहेंगी। अपर कलेक्टर को जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है। जिला योजना अधिकारी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदारों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को चार्ज जनगणना अधिकारी बनाया गया है। नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्यों का संचालन और पर्यवेक्षण करेंगे।

Top