logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

पंडितजी की बाइक चोरी,एक लाख का आईफोन मौके पर गिरा गया चोर

पंडितजी की बाइक चोरी,एक लाख का आईफोन मौके पर गिरा गया चोर शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक रोड स्थित सतनाम मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां फेरे करवाने आए पंडितजी की बाइक अज्ञात युवक चोरी कर ले गया, लेकिन वारदात के दौरान चोर अपना करीब एक लाख रुपए कीमत का आईफोन मौके पर ही गिरा गया। शिकायत के अनुसार 6 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे पंडितजी सतनाम मैरिज गार्डन परिसर में विवाह संस्कार संपन्न करा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक बाहर परिसर में खड़ी थी। मौका पाकर एक युवक परिसर में घुसा और बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में युवक बाइक लेकर निकलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद परिसर की तलाशी लेने पर मौके से एक आईफोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। माना जा रहा है कि बाइक चोरी के दौरान जल्दबाजी में चोर का मोबाइल वहीं गिर गया। इससे एक दिन पहले भी भीलखेड़ी मार्ग स्थित जेके रिजॉर्ट गार्डन से बाइक चोरी की घटना हुई थी, जहां एक युवक बाइक चोरी कर ले जाता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अब तक प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही है।

Top