logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले को भुलाया नहीं जा सकता : मंत्री परमार

शुजालपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नंदराम सोनानिया की 13वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में प्रतिभा सम्मान और समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन शुक्रवार को अरनियाकलां स्थित उनकी समाधि स्थल पर हुआ। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने स्वर्गीय नंदराम सोनानिया की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सेनानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक छोटे से गांव से निकलकर स्वर्गीय नंदराम सोनानिया ने क्षेत्र के विकास और समाज हित में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से उनका स्वर्गीय सोनानिया से संपर्क रहा, जिससे उन्हें प्रेरणा मिली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी ने कहा कि स्वर्गीय नंदराम सोनानिया अपनी बेबाकी, निष्ठा और कर्मठता के लिए जाने जाते थे। गांधी युग के ऐसे सेनानी आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और हमारे जीवन में प्रेरणास्रोत हैं। 17 स्कूली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित: इस अवसर पर 17 स्कूली छात्र-छात्राओं सहित मालवा क्षेत्र के कवि हजारीलाल हवलदार, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले मांगीलाल सोनानिया, नरेंद्र जैन, ओमप्रकाश दुबे, डॉ. श्यामसुंदर परमार व कालापीपल थाना में पदस्थ उप निरीक्षक रवि भंडारी सहित अन्य प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Top