शुजालपुर| सकल पंच फूलमाली समाज पंचायत समिति और सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 27 मार्च को शुजालपुर सिटी स्थित फूलमाली समाज धर्मशाला, रायकनपुर हनुमान मंदिर के पीछे होगा। समिति से मिली जानकारी के अनुसार विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 15 मार्च तय की गई है। इस तारीख तक पंजीयन शुल्क जमा करना जरूरी रहेगा। वर पक्ष के लिए पंजीयन शुल्क 16 हजार रुपए रखा गया है। वधू पक्ष का पंजीयन निशुल्क रहेगा। आयोजन समिति हर जोड़े को एक जोड़ी चांदी का मंगलसूत्र भेंट करेगी। विवाह कार्यक्रम में शुभ तिलक, विवाह संस्कार और विदाई तय समय पर होंगे। पंजीयन के इच्छुक परिवार समिति से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 93063 9239 पर संपर्क किया जा सकता है।