logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भूमिपूजन आज

शुजालपुर मंडी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भूमिपूजन शुक्रवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया और डॉ. रवि पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आयुष पद्धति के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Top