logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

मां के वात्सल्य पर मातृ-सम्मेलन, प्रस्तुति दी

शुजालपुर|पब्लिक एकेडमी अरनियाकलां में सोमवार को मां एक अनंत वात्सल्य विषय पर मातृ-सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ मातृ-पितृ अभिभावकों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने कहा, बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। उन्हें बच्चों को समय देना चाहिए। साथ ही सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अभिभावकों और अतिथियों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की। इस मौके पर खेलों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांदीपनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालापीपल की रेखा त्रिपाठी, जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां की अर्चना त्यागी और सीता गुप्ता, ग्राम पंचायत अरनियाकलां के सरपंच प्रतिनिधि कमल चंद्रवंशी, प्रवीण परमार और भोजराज कारपेंटर मौजूद रहे।

Top