शुजालपुर| फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसमें नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों को ठीक किया जा रहा है। साथ ही दावे-आपत्तियों का निराकरण भी किया जा रहा है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने इस कार्य के लिए 14 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्र में तैनात सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों की सभी छुट्टियों पर रोक लगा दी है। निर्वाचन कार्य की अवधि में कोई भी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। उनके अधीन सभी अधिकारी और कर्मचारी भी बिना अनुमति न तो अवकाश स्वीकृत करेंगे, न ही छुट्टी पर जा सकेंगे।