logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

पावरग्रिड कबाड़ मामला: एमडी आज करेंगे कार्रवाई:विभागीय जांच रिपोर्ट जबलपुर भेजी; पुलिस की गैरमौजूदगी में हुआ तौल

शुजालपुर पावर ग्रिड के सरकारी माल की बिक्री और संदिग्ध एफआईआर मामले में आज गुरुवार को मध्य प्रदेश पावरग्रिड के प्रबंध निदेशक (एमडी) कार्रवाई करेंगे। विभागीय समिति ने उन्हें जांच रिपोर्ट सौंप दी है। मामला 30 जनवरी को कबाड़ी को माल बेचने और उसके दो दिन बाद 1 फरवरी को दर्ज हुई एफआईआर से जुड़ा है। इस बीच, बुधवार को पावरग्रिड कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार ने शुजालपुर पुलिस थाने पहुंचकर कबाड़ी की गाड़ी में भरे माल का तौल करवाया। पुलिस ने इस सामान को मालखाने में जमा कर लिया है। तौल में पुलिस नहीं, अफसरों पर हेराफेरी आरोप हालांकि, इस तौल प्रक्रिया के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आरोप है कि जिस माल की मात्रा में हेराफेरी की आशंका है, उसे दोबारा उन्हीं अफसरों के हाथों खुला छोड़ दिया गया, जिन पर माल बेचने के बाद चोरी की रिपोर्ट लिखाने और बेकसूरों को फंसाने के आरोप लगे हैं। जबाब में अधिकारी ने मीडिया सवालों पर नो कमेंट कहा पावर ग्रिड कंपनी जबलपुर मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत ओझा ने बताया कि गुरुवार को कार्रवाई संभावित है। वहीं, बुधवार को बिना पुलिस की मौजूदगी में माल उतरवा रहे पावरग्रिड कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार ने मीडिया के सवालों पर केवल "नो कमेंट" कहा। कबाड़ व्यापारी के सहयोगी आरोपी शकील ने आरोप लगाया है कि पुलिस जवान योगेंद्र सहित तीन लोगों ने पावरग्रिड अफसर से मामला दबाने के लिए उनके सामने लेनदेन किया था। शकील के अनुसार, रिश्वत की आड़ में अफसरों को बचाने के लिए बेकसूर मजदूरों, वाहन चालक और एक नाबालिग को फंसाया गया है। आरोपों पर जांच की मांग, कार्रवाई नहीं हुई जांच अधिकारी एनिम टोप्पो ने कहा कि यदि मजदूर, वाहन चालक या उनके परिवार आवेदन देकर अधिकारियों को अपना पक्ष रखेंगे, तो उसकी भी पुष्टि और जांच कर निर्णय लिया जाएगा। पुलिसकर्मी योगा और योगेंद्र पर आर्थिक लेनदेन के आरोप के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कबाड़ खरीदने वाले ने भी सवाल उठाया है कि उन्होंने 10 क्विंटल माल से भरा वाहन थाने में खड़ा किया था, लेकिन बाकी माल कहां गया, इसकी जांच होनी चाहिए।

Top