logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

नंदराम सोनानिया की स्मृति में सम्मान-समारोह 6 को

शुजालपुर| स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नंदराम सोनानिया की स्मृति में इस साल भी प्रतिभा सम्मान और समाजसेवी सम्मान समारोह होगा। आयोजन 6 फरवरी को सुबह 9 बजे ग्राम अरनियाकलां स्थित समाधि स्थल, कनाडिया रोड पर होगा। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और राष्ट्रीय गीत होगा।

Top