logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत:कार सवार दंपती और बेटी घायल; अकोदिया-शुजालपुर हाईवे पर कोहरे के कारण हादसा

अकोदिया-शुजालपुर स्टेट हाईवे-41 पर बुधवार सुबह एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि हादसा फुलेन जोड़ के पास कोहरे के कारण हुआ। मृतक की पहचान ईचावड़ा निवासी इंद्र गिरी (25) पिता गोकुल गिरी के रूप में हुई है। वह भीलखेड़ी जा रहा था। हादसे के बाद उसे 108 एम्बुलेंस से शुजालपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कार सवार दंपती और मासूम बेटी घायल कार में सवार मक्सी के कपालिया निवासी सचिन पाटीदार, उनकी पत्नी शीतल पाटीदार और उनकी दो साल की बेटी भी घायल हुए हैं। ये सभी उंगली जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा घने कोहरे के कारण हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक पूरी तरह बिखर गई थी, जबकि कार का अगला हिस्सा भी टूट गया था।सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अकोदिया थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Top