शुजालपुर | कलेक्टर ऋजु बाफना ने किसानों से अपील की है कि जिनकी फसलें अतिवृष्टि या ओलावृष्टि से खराब हुई हैं, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की जानकारी 72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट नंबर 7065514447 या क्रॉप इंश्योरेंस एप के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि शिकायत करते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखें। इनमें फसल बीमा पॉलिसी नंबर, आधार कार्ड, सर्वे नंबर और किसान क्रेडिट कार्ड खाता नंबर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से किसानों को बीमा का लाभ मिल सकेगा।