शुजालपुर| जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका है। कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर 5 फरवरी को जेएनएस शासकीय महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेला लगेगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए निजी कंपनियां मौके पर ही साक्षात्कार लेंगी। उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन वहीं किया जाएगा। भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।