शुजालपुर|चंद्रशेखर आज़ाद अग्रणी महाविद्यालय में शुक्रवार को वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुआ। इसमें प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और शैक्षणिक समुदाय शामिल हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सिद्धनाथ खजूरिया ने वसंत पंचमी के सांस्कृतिक और शैक्षणिक महत्व पर बात की। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में विद्या, विवेक और संस्कार की भूमिका को समझाया। विद्यार्थियों को इन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नितिन बातव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने नेताजी के त्याग, राष्ट्रभक्ति और साहसपूर्ण नेतृत्व को याद किया। विद्यार्थियों से नेताजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।