logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

डंपर की टक्कर से युवती की मौत, युवक घायल

शुजालपुर शहर में डंपर की टक्कर से दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें एक युवती की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों घटनाएं शुक्रवार को हुईं। युवती ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ा। पहली घटना में डंपर ने बाइक सवार देवी सिंह को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरी घटना में 21 वर्षीय सोनू अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से शुजालपुर आ रही थी। रास्ते में डंपर ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगी। उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू का पोस्टमॉर्टम शुजालपुर मंडी स्थित सिविल अस्पताल में किया गया। शव परिजनों को सौंपा गया। शुजालपुर सिटी थाना के एएसआई देवीसिंह बड़ोदिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Top