logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में वीर बाल दिवस पर लगा बाल मेला:सीएम राइज स्कूल में 2 हजार बच्चों ने लगाए 80 स्टॉल

शुजालपुर मंडी में वीर बाल दिवस के मौके पर मां शारदा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शनिवार को बाल मेला हुआ। इस दौरान बच्चों ने शहादत और देशभक्ति पर आधारित नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने लगाए 80 से अधिक स्टॉल स्कूल परिसर में 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें खेल, खानपान और अन्य गतिविधियां शामिल थीं। इन स्टॉलों का संचालन स्कूली बच्चों ने खुद किया। बाल मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पेरेंट्स और नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का मकसद बच्चों में वीरता, बलिदान और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना था। गुरु गोविंद सिंह की जयंती का महत्व बच्चों को समझाया वक्ताओं ने सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को साहस, समानता और धर्म की रक्षा का मार्ग दिखाया। वक्ताओं ने उनके साहिबजादों की शहादत को भी याद किया। छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने कम उम्र में दीवार में चुनवाकर भी धर्म और आस्था से समझौता नहीं किया। वहीं, बड़े साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह चमकौर के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस बलिदान को भारतीय इतिहास में अद्वितीय बताया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नायक, जिला महामंत्री विजय सिंह बेस, एसडीएम राजकुमार हलधर, एसडीओपी निमिष देशमुख, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कैलाश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, नगर पालिका सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा, अभिषेक सक्सेना और संजय शैल कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Top