बुधनी टाईम्स संपादक भोजराज सिंह पवार शुजालपुर। राहुल अशोक परमार को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। वे पटलावदा के युवा सरपंच हैं और उनकी नियुक्ति पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, संगठन प्रभारी संजय कांबले, प्रशिक्षण विभाग प्रदेश प्रभारी महेंद्र जोशी, पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोना कौरव की सहमति ली गई है। बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार, पूर्व नपाध्यक्ष रचना जैन, प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिसोदिया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष केदार मेवाडा, अशोक परमार, विक्रम सिसोदिया, अचलसिंह मेवाड़ा, ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड, महेंद्र नाहर, अन्नू पठान, अशोक अग्रवाल, हसन रजा कुरैशी, रईस पठान, अनिल नालमे, मोहन धनगर, किशोर पाटीदार, बसंत गुप्ता, अनिल अग्रवाल, बाबुलाल सूर्यवंशी, और आशीष तिवारी आदि शामिल हैं।