logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

69वीं राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में तीन खिलाड़ियों का चयन

शुजालपुर 69वीं राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन हो गया है। चयनित खिलाड़ी अब मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 11 से 15 दिसंबर तक नर्मदापुरम में प्री-नेशनल कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 18 से 22 दिसंबर तक झारखंड के रांची में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी भाग लेंगी। चयनित खिलाड़ियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ प्रशिक्षक राजेंद्र नायडू, जिला खेल अधिकारी बाबूलाल गोयल, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य रजनीश त्रिवेदी, उप प्राचार्य मुकेश नेमा, क्रीड़ा प्रभारी गोपाल कारपेंटर, ब्लॉक खेल अधिकारी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बधाई दी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक अभिषेक सक्सेना, जिला अध्यक्ष किशोर खन्ना, द पॉजिटिव स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सनस, सचिव मनीष रामडिया, बल्ला सोनी, मनोज पाटिल, फूलदास बैरागी, सुरेश मालवीया सहित सभी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Top