logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर एक्सीडेंट

बुधनी टाइम समाचार पत्र सुजालपुर अकोदिया-शुजालपुर मार्ग के फुलेन जोड़ पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस अकोदिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 9:30 बजे अकोदिया-शुजालपुर मार्ग के फुलेन जोड़ पर शुजालपुर की ओर से जा रही कार ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी की बाइक सवार मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके सिर और पैर में चोट आई है। सूचना मिलने पर अकोदिया 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। पायलट अशोक मालवीय और ईएमटी भगवानसिंह मालवीय ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 108 के पायलट ने बताया कि मौके पर बाइक सवार घायल अवस्था में मिला था। कार सवार मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम पता भी मालूम नहीं हुआ। घटना की जानकारी लगते ही अकोदिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुटी है।

Top