logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

रन फॉर यूनिटी में 200 से अधिक धावक शामिल, मंत्री परमार ने लगाई दौड़

शुजालपुर | शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन मां शारदा सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद वे करीब 1 किलोमीटर की दौड़ लगाकर आयोजन का हिस्सा बने। मंत्री ने उपस्थित नागरिकों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई तथा पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद छोटी रियासतों को एक सूत्र में जोड़ने का जो कार्य सरदार पटेल ने दृढ़ता से किया। वहीं आज स्वतंत्र और प्रगतिशील भारत की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में शामिल होकर गर्व महसूस हो रहा है। मैराथन में 200 से अधिक धावकों ने भाग लिया। आयोजन स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Top