चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से दो और महिलाओं के शव बरामद हुए हैं जबकि पांच अभी भी लापता हैं। आपदा में 42 परिवार प्रभावित हुए और 15 से ज्यादा मकान मलबे में दब गए। प्रभाविजासं, गोपेश्वर। चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि की चपेट में आकर लापता हुए लोगों की तलाश का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से दो और महिलाओं के शव मिले हैं। पांच लोग अब भी लापता हैं। दो लोगों के शव गुरुवार को बरामद हुए थे। बुधवार रात आई आपदा से 42 परिवार प्रभावित हुए थे। सवा सौ से अधिक लोगों को राहत कैंप में रखा गया है। प्रभावित परिवारों के लिए सैती प्राथमिक विद्यालय, मरिया आश्रम और पूर्ति निरीक्षक गोदाम फाली में राहत शिविर बनाए गए हैं।त लोगों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं जहां 100 से ज्यादा लोगों को रखा गया है।