logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

विहिप मालवा प्रांत की दो दिवसीय बैठक का आयोजन

बुधनी टाइम समाचार पत्र सुजालपुर सेवा के कार्य स्थायी रूप से हर जिले में शुरू हो ऐसा प्रयास विहिप द्वारा किया जाएगा, बाल संस्कार केंद्रों को बढ़ाने की योजना हर जिले में है, बच्चों को संस्कारित करने के लिए रामायण, महाभारत,गौविज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये विचार प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए विहिप के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया विहिप मालवा प्रान्त की 2 दिवसीय बैठक का आज शाजापुर में समापन हुआ है, इस बैठक में मालवा प्रांत के 250 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, प्रान्त के उपाध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, प्रान्त संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया, प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन, प्रांत महामंत्री विनोद शर्मा, प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका पिंकी दीदी पवार, प्रांत मातृशक्ति संयोजिका आरती दीदी जायसवाल उपस्थित रहे। विश्वकर्मा ने आगे बताया कि बैठक में पिछले कार्यक्रमो की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से विहिप के हितचिंतक अभियान में हितचिंतक बने लोगों को संगठन से जोड़ने की योजना बनी है। 2024 में विहिप के 60 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इसको लेकर योजनाएं बनी हैं, विहिप को सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाने की योजना के तहत प्रत्येक ग्राम, मोहल्ले तक संगठन का कार्य बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, प्रत्येक जिले स्तर पर सन्तो के मार्गदर्शक मंडल बनाये जाएंगे, बजरंगदल और दुर्गा वाहिनी की सक्रिय टोलिया भी हर नगरीय और कस्बे तक बने ऐसी योजना है। केंद्रीय बैठक में पारित प्रस्तव "मजहबी कट्टरता दुष्परिणाम और समाधान" पर भी चर्चा हुई। धर्मांतरण, लवजिहाद जैसे विषयों को रोकने के लिए धर्म रक्षक बनाये जाने की योजना है। गोरक्षा के विषय मे भारतीय नस्ल की गायों बचाने के लिए नस्ल सुधार के प्रयास और गौ आधारित खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। मई-जून माह में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग भी लगाए जाएंगे।

Top