logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

MP में फिर तेज ठंड का दौर:

बुधनी टाइम समाचार पत्र'' सुजालपुर मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज ठंड का दौर आ गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारे में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। कई जगहों पर फसल, पेड़-पौधों पर ओस जम गई। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, उमरिया, जबलपुर समेत सात जिलों में कोल्ड वेव चलने और उज्जैन-रतलाम सबसे ठंडे होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से यहां बर्फीली हवा आ रही है। अगले 24 घंटे में उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल, राजगढ़ और रतलाम जिलों में शीतलहर चलेगी। उज्जैन और रतलाम में कोल्ड-डे रहने का अनुमान है। कोल्ड-डे की वजह से दिन-रात का तापमान आसपास ही रहता है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी की लगातार दूसरी रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल में 7.5, भोपाल में 8.4, दतिया में 6.6, धार में 9.3, ग्वालियर में 7.8, रायसेन में 6.2, राजगढ़ में 7.4, रतलाम में 9.6, उज्जैन में 7.0, छिंदवाड़ा में 5.7, दमोह में 7.6, जबलपुर में 7.3, खजुराहो में 8.4, मंडला में 7.2, नोगाव में 7.1, रीवा में 6.4, सागर में 9.4, सतना में 7.9, उमरिया में 4.6, मलानखंड में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Top