logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

गायत्री महायज्ञ: जन जागरण के साथ निकाली जा रही प्रभात फेरी

शुजालपुर नगर के सिटी क्षेत्र में 26 मार्च से जिला स्तरीय 51 कुंडी शक्ति संवर्धन विराट गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। तैयारियां जोरों पर हैं। जन जागरण अभियान के तहत हर दिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। अखिल विश्व गायत्री परिवार यह महायज्ञ बुधवार से शनिवार तक आयोजित करेगा। बुधवार सुबह 9 बजे जेल के पास हनुमान मंदिर से विशाल कलश यात्रा और सद्-ग्रंथ यात्रा निकलेगी। शाम 7 बजे से 9:30 बजे तक शक्ति गायत्री और युग शक्ति गायत्री पर संगीत प्रवचन होगा। 27 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक ध्यान साधना और प्रज्ञा योग होगा। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक देव आह्वान, देव पूजन और गायत्री महायज्ञ होगा। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी में संगठनात्मक स्वरूप पर चर्चा होगी। शाम 7 बजे से 9 बजे तक नारियों जागो, स्वयं को पहचानों विषय पर प्रवचन होगा।28 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक ध्यान साधना और प्रज्ञा योग होगा। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार होंगे। दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक निशुल्क सामूहिक विवाह संस्कार होगा। शाम 7 बजे से 9:30 बजे तक विराट दीप महायज्ञ होगा। नशा निवारण संकल्प और राष्ट्र को समर्थ व सशक्त बनाने पर विचार होगा। शनिवार को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक ध्यान साधना और प्रज्ञा योग होगा। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार पूरे होंगे

Top