शुजालपुर| नगर में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व होने के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने थाना परिसर में रंग-गुलाल खेलकर होली मनाई। जवानों ने एक-दूसरे और अधिकारियों को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। डीजे की धुन पर सभी ने जमकर डांस किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और कांस्टेबलों ने भी उत्साह से भाग लिया। एसडीओपी निमेष देशमुख और थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने भी जवानों के साथ होली खेली और सभी को पर्व की बधाई दी।