29 मार्च तक चलेगा आयोजन शुजालपुर| गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में 51 कुंडी महायज्ञ 26 से 29 मार्च तक पचोर रोड स्थित किशनदीप गार्डन के सामने होगा। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। यज्ञ और हवन के लिए कुंड बनाए जा रहे हैं। पंडाल भी तैयार किया जा रहा है। गायत्री परिवार से जुड़े लोग श्रमदान कर रहे हैं। आयोजन के पहले दिन सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकलेगी। यह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल होंगे। इसके बाद चार दिन तक महायज्ञ आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा संपन्न होगा। गायत्री परिवार से जुड़े भागीरथ प्रजापति ने बताया कि आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह दीप जलाए जा रहे हैं। आयोजन का प्रचार-प्रसार ग्रामीण इलाकों और शहर के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है।