शुजालपुर| विश्व महिला दिवस पर थाना शुजालपुर सिटी में महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने अधीनस्थ महिला स्टाफ को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक भारती डाबर, महिला आरक्षक मंजू मालवीय, महिला आरक्षक लक्ष्मी और महिला सैनिक भूरी शामिल थीं। महिला स्टाफ के योगदान को सराहते हुए थाना प्रभारी ने सभी को दो दिन का अवकाश दिया। इस पहल से महिला पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा।