logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

नगर पालिका का गौरव दिवस, रातभर गूंजीं कविताएं

शुजालपुर| नगर पालिका परिषद ने स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया। उपाध्याय मार्ग स्थित शासकीय अस्पताल के पास अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन हुआ। धार से आए हास्य-व्यंग्य कवि जानी बैरागी ने अपनी तुकबंदी और कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उन्होंने आचार संहिता के महत्व को भी शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। उत्तराखंड नैनीताल की कवयित्री गौरी मिश्रा ने होली के गीतों के साथ प्रेम पर कविताएं सुनाईं। राजस्थान के नवीन पथ ने पैरोडी के जरिए मनोरंजन किया। उन्होंने फिल्मी गीतों की तर्ज पर कविताएं सुनाकर श्रोताओं को हंसाया। सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार और जिला जनपद अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

Top