logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

जटाशंकर मंदिर में शिव विवाह की धूम:हल्दी रस्म में भक्तों ने किया नृत्य, कल होगा मंगल परिणय

शुजालपुर में जटाशंकर महादेव मंदिर में शिव विवाह महोत्सव की धूम है। सोमवार शाम को हल्दी रस्म में भक्तों ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने भी भजनों पर नृत्य किया और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मंदिर परिसर जगमग रोशनी से सजा था। विवाह की रस्में क्रमबद्ध तरीके से चल रही हैं। 22 फरवरी को लगन पत्रिका आई। 23 फरवरी को मंडप छाया और मेंहदी रस्म संपन्न हुई। 24 फरवरी को हल्दी रस्म का आयोजन किया गया। 25 फरवरी को शिवशक्ति मंगल परिणय बंधन और छप्पन भोग होगा। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को ठंडाई और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर में हो रहा यज्ञ मंदिर में पंच कुंडीय पंच दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ भी जारी है। पंडित जितेंद्र चौबे आचार्य ने बताया कि लगातार 12वें वर्ष यह महायज्ञ हो रहा है। नगर कल्याण के लिए आहुतियां दी जा रही हैं। महायज्ञ की पूर्णाहुति शिवरात्रि पर होगी। प्रतिदिन सुबह 8:30 से 11 बजे तक पूजन और अभिषेक-होम होता है। दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक हवन और आरती का कार्यक्रम होता है। शाम 6:30 बजे महाश्रृंगार दर्शन होता है। 25 और 26 फरवरी को मेला लगेगा। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है।

Top