शुजालपुर के बावन हेडा गांव में रविवार दोपहर थ्रेशर और ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में थ्रेशर मशीन चालक घायल हो गया। घटना किसान अर्जुन परमार के खेत में रायड़ा की फसल निकालने के दौरान हुई। घायल राजस्थान के अलवर जिले के ग्राम बटली चंद्रा निवासी जाकिर (पिता साहब खान) है। दुर्घटना उस समय हुई जब थ्रेशर मशीन ट्रैक्टर में फांदी हुई थी और अचानक ट्रैक्टर पलट गया। घटना के बाद राजेश परमार और अन्य लोग घायल को आरोग्य हॉस्पिटल ले गए। शुजालपुर मंडी थाने के प्रधान आरक्षक रामदयाल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना पर घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है और पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। डॉक्टर्स के अनुसार घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर है।