logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

अकोदिया में फाग महोत्सव मनाया:पोलायकलां की गोवर्धन नाथ हवेली भजनों से गुंजायमान रही

पोलायकलां स्थित श्री गोवर्धन नाथ जी की हवेली में रविवार दोपहर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। गोस्वामी दिव्येश कुमार महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दिव्येश महाराज इंदौर और नाथद्वारा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंडित विनोद व्यास, शरद दीक्षित और नाथूलाल सेठ ने पुष्टिमार्गीय कीर्तन प्रस्तुत किए। भजनों में 'बाबा नंद द्वार मची होली', 'आज ब्रज में होली रे रसिया' और 'होली आई रे मोहन पर रंग डालो' शामिल थे। ठाकुर जी के दर्शन के साथ भव्य होली महोत्सव किया गया। सभी वैष्णवजन भक्ति में लीन नजर आए। पाटोत्सव और फाग महोत्सव के मनोरथी ब्रजमोहन विजयवर्गीय अकोदिया रहे। कार्यक्रम में महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।

Top