शुजालपुर- बुधनी टाईम्स भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे का शुजालपुर में अपनी परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया गया। रेस्ट हाउस पर नगर मंडल द्वारा स्वागत की शुरुआत की गई इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं से मिले जहां उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात सप्त ऋषि ब्राह्मण समाज के संयुक्त सचिव प्रकाश जोशी के निवास पर ब्राह्मण समाज परशुराम सेना द्वारा साफा बांधकर फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी प्रकाश जोशी, गोपाल शुक्ला, प्रदीप व्यास, शेषनारायण व्यास, पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी, मनीष तिवारी, परशुराम सेना जिला अध्यक्ष रामानुज समाधीया, पार्षद कपिल व्यास, अभिलाष जोशी, अखिलेश शर्मा, पंकज उपाध्याय सहित आदि अन्य समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।