logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

पं. राजेंद्र उपाध्याय की तेरहवीं पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अकोदिया : बुधनी टाईम्स शाजापुर जिले की विभिन्न कृषि उपज मंडी समिति में सचिव के पद पर रहे पं. राजेंद्र उपाध्याय की तेरहवीं का कार्यक्रम दामोदर धर्मशाला में सोमवार को पूर्ण विधि विधान के अंतर्गत मुरलीधर शुक्ल गवाखेड़ा के द्वारा पुत्र विभोर उपाध्याय ने तेरहवीं का कार्यक्रम किया। जैसा कि ज्ञात है कि आपका स्वर्गवास बीते दिनों हृदय गति रुक जाने से 80 वर्ष की आयु में हो गया। निधन का समाचार पाकर अकोदिया क्षेत्र के साथ-साथ शाजापुर जिले के स्नेही जनों एवं समाज के सभी परिवारों में शोक की लहर थी। जैसा कि सर्व विदित है कि श्री उपाध्याय सामाजिक धार्मिक व्यक्तित्व के चलते आप स्थानीय सार्वजनिक धर्मशाला स्थित गणेश उत्सव समिति के संस्थापक सदस्य रहे अपने जीवन के लगभग 60 वर्ष से अधिक समय गणेशोत्सव एवं धार्मिक, सामाजिक सेवा कार्यों में दिए। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए पुत्र विभोर उपाध्याय सामाजिक धार्मिक कार्यों में सतत रूप से सक्रिय हैं सामाजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से एवं दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त की। आज तेरहवीं के कार्यक्रम में आसपास के जिले से स्वजाति बंधु सगे संबंधी रिश्तेदार बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए मुख्य रूप से श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति शुजालपुर, देवास, उज्जैन, इंदौर सीहोर राजगढ़ आगर जिले के प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से चिकित्सक सुरेश शर्मा, समाज सेवी गोपाल शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी, अमित जोशी, अरविंद जोशी गुलाना, अरुण शर्मा, संजय जोशी सहित परशुराम सेना जिलाध्यक्ष रामानुज समाधिया, समाज सेवी शेष नारायण व्यास,शिक्षक प्रदीप व्यास, सोनू गुर्जर सहित आदि अन्य समाज जन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए ओर श्रद्धा सुमन अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।

Top