शुजालपुर | 12 फरवरी को शुजालपुर स्थित संत रविदास धर्मशाला प्रांगण में संतश्री की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सतीश गोयल ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह 11 बजे जाट कॉलोनी, फ्रीगंज स्थित संत रविदास धर्मशाला में संतश्री की प्रतिमा स्थापना की जाएगी एवं जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, नपा अध्यक्ष बबीता परमार, जनपद अध्यक्ष सीताबाई पाटोंदिया, नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सहित सामाजिक बंधु एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर रविदास समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा।