शुजालपुर सिटी में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। लोक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 से 29 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इस महायज्ञ का भूमि पूजन 23 फरवरी 2025 को निर्धारित किया गया है। कार्य योजना के लिए विभिन्न समितियों का गठन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में, गायत्री शक्तिपीठ, शुजालपुर में, शाजापुर जिले के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन के उप जोन समन्वयक महेश आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में और शैलेंद्र श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला समन्वयक राकेश परमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, महेश आचार्य, मनोरमा सोनी और हरिचरण परमार ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। किशोर सिंह परमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया बैठक में यज्ञ की कार्य योजना के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिसकी जानकारी रघुवीर पाटीदार ने दी। कार्यक्रम का संचालन ममता राठौर ने किया, जबकि अतिथियों का आभार किशोर सिंह परमार ने व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में शाजापुर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।