logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

समुद्री जीवों से संबंधित जानकारियां जुटाई

शुजालपुर | जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्रों ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया व विज्ञान के प्रयोगिक पहलुओं को समझा। डॉ. राजेश कुमार शर्मा प्राचार्य द्वारा छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के दौरान विभिन्न सावधानियां से अवगत कराया गया। छात्रों ने यहां जैव विविधता, लिक्विड नाइट्रोजन, थ्रीडी एनीमेशन, तारामंडल व समुद्री जीवों के अध्ययन से संबंधित जानकारियां एकत्रित की। वहीं छात्रों ने भोपाल स्थित वन विहार में प्राणियों के संरक्षण व संवर्धन से संबंधित जानकारी संग्रह कर विभिन्न जलीय, स्थलीय पक्षियों से संबंधित जानकारी जुटाईं। ये वर्तमान में नई शिक्षा नीति 2020 का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। डॉ. मुकेश सिंह मेवाड़ा ने बताया कि प्राणी शास्त्र के छात्रों द्वारा इसे टैक्सनॉमिकल क्लासिफिकेशन इन बायोनोमिनियल नोमेनक्लेच्योर का स्पष्टीकरण होता है व छात्र वन्य जीव के आवास, भोजन पद्धति और संरक्षण के बारे में इस शैक्षणिक भ्रमण से संबंधित जानकारी एकत्रित करने में सक्षम होंगे। भ्रमण दल के साथ डॉ. संगीता सोनी, डॉ. सुनील कुमार मित्तल, डॉ. रवि राठौर व भूपेंद्र परमार उपस्थित थे।

Top