logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

जंगली सुअर, नीलगाय और हिरण फसलें कर रहे बर्बाद

शुजालपुर किसानों को अभी तक अपनी गेहूं, चने की फसल अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है। गेहूं की फसल अब खेतों में लहलहाने लगी है। ऐसे में इन किसानों के लिए जंगलों में घूम रहे जंगली जानवर परेशानी का कारण बने हुए हैं। कई किसान तो रात्रि जागरण कर अपनी फसलों की रखवाली कड़ाके की ठंड में कर रहे हैं। किसानों ने खेतों में जगह-जगह पुतले बनाकर भी खड़े किए गए हैं। क्योंकि कुछ जगह पर नीलगाय फसलों का नुकसान कर रही है। इसके अलावा कुछ जगहों पर अब जंगली सूअर भी आने लगे हैं। जबकि हिरण के झुंड भी खेतों में घूम कर फसल को नष्ट करते हुए देखे जा सकते हैं। किसान इन सबको रोकने में बेबस दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में ग्राम पांचदेहरिया के किसान जसवंत परमार का कहना है कि उनके गांव में नदी के किनारे जंगली सूअर, नीलगाय बड़ी संख्या में घूमते हुए देखे जा सकते हैं, जो कि फसलें भी खराब कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा इनकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जबकि पूर्व में जेठडाजोड़ के हिरणों को रोकने के लिए अभ्यारण बनाने की बात सामने आई थी। इसके लिए सर्वे भी हुआ था। जनप्रतिनिधियों ने भी इसके लिए आश्वासन दिए थे लेकिन यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई।

Top