logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

शुजालपुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को विभिन्न चैनलों द्वारा प्रसारित किया गया, जिसको नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी सुना गया। नगर के सभी 25 वार्डों में बूथ लेवल से लेकर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के शिक्षा आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इस कार्यक्रम को सुना। नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने नगर में बूथ लेवल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना कर इसमें भाग लेने को कहा था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Top