शाजापुर, 17 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस सर्वे 2024 के माध्यम से मोबाईल एप्लीकेशन आवास प्लस 2.0 ग्रामीण विकास मंत्रालय एन.आई.सी. नई दिल्ली द्वारा निर्मित एप के माध्यम स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोडने के लिए सर्वे प्रारम्भ हो रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर ने बताया कि आवास प्लस सर्वे 2024 का सर्वे दो प्रकार से किया जायेगा। प्रथम नामांकित सर्वेयर द्वारा, जो घर-घर जाकर आवेदक की व्यक्तिगत जानकारी लेकर मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से नाम जोड़ेगे तथा द्वितीय हितग्राही स्वयं के मोबाईल से अपने आधार नम्बर को दर्ज करते हुए फेस अथेण्डिकेशन के माध्यम से अपना नाम जोड सकेगा। आवास प्लस सर्वे 2024 में नाम जोड़े जाने के संबध में राज्य शासन से प्राप्त निर्देश जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से प्रेषित किए गए है। सेल्फ सर्वे के विस्तृत निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत स्तर पर देखे जा सकते हैं। आवास प्लस सर्वे 2024 की मॉनिटरिगं के जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो यह सुनिश्चित करेगा की कोई भी पात्र परिवार आवास प्लस सर्वे 2024 में नाम जोडे जाने से वंचित न रहे। 31 मार्च 2025 के पूर्व सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े जा सकेंगे।