logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर हुआ हादसा:

बुधनी टाइम समाचार पत्र सुजालपुर सारंगपुर-अकोदिया मार्ग के केवड़ाखेड़ी जोड़ के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। घटना में कार चालक हुआ गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको अकोदिया सिविल अस्पताल से डॉक्टरों ने शुजालपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कार अनिल सोराष्ट्रीय 40 वर्षीय निवासी शुजालपुर चला रहे थे। तभी केवड़ाखेड़ी जोड़ के पास कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और इसकी सुचना डायल 100 को दी। हादसे में अनिल को गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद अकोदिया पुलिस और डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तुरंत अकोदिया सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर के ओर से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को शुजालपुर रेफर कर दिया गया।

Top