logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सिटी क्षेत्र में अस्थाई ओपीडी का शुभारंभ

शुजालपुर |नगर के सिटी क्षेत्र में लंबे समय से बंद शासकीय अस्पताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री और विधायक इंदर सिंह परमार ने रविवार को युवराज क्लब में अस्थाई ओपीडी का शुभारंभ किया। मंत्री कहा कि अब यहां के मरीजों को छोटे-मोटे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मंडी नहीं जाना पड़ेगा। अस्थाई ओपीडी में नियमित डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का उपचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही सिटी के शासकीय अस्पताल का निर्माण पूरा होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार, नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, विवेकानंद नागरिक बैंक के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह खींची, डॉक्टर राम सलोनी मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Top