logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सुशासन दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाया गया।

शुजालपुर प्रवीण जोशी (ब्यौरा चीफ बुधनी टाइम्स)- भाजपा के पितृ पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई गई। भाजपा के समस्त नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षो को कार्यक्रम आयोजित करने की सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन सभी ने किया। 25 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे सुशासन दिवस का मण्डल स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत शेलकुमार शर्मा स्टेडियम पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में की गई। साथ ही विधानसभा स्तरीय अटल कप का शुभारंभ भी किया गया। सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वार्ड वार वक्ता नियुक्त्व किए गए। बूथ क्रमांक 230 नगर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, 229 पर आलोक खन्ना बूथ क्रमांक 222, 223 पर पूर्व प्राचार्य मधु मंडलोई एवं कपिल व्यास , बूथ क्रमांक 201 पर पूर्व महामंत्री अनिल जैन सहित आदि अन्य सभी बूथों पर मुख्य वक्ता के रूप में संगठन द्वारा अधिकृत वक्ताओं ने सम्मिलित होकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी बूथ क्रमांक 222 अध्यक्ष समाज सेवी प्रदीप व्यास ने दी

Top